BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 30 जून, 2004 को 00:05 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'हैरी पॉटर एंड द हाफ़ ब्लड प्रिंस'
 
जेके रॉलिंग
जेके रॉलिंग की घोषणा से अटकलों पर विराम लगा
जेके रॉलिंग ने हैरी पॉटर सिरीज़ की छठी किताब का नाम घोषित कर दिया है.

ये किताब कही जाएगी- 'हैरी पॉटर एंड द हाफ़ ब्लड प्रिंस'

रॉलिंग ने इस बात की घोषणा अपनी वेबसाइट पर की है. उन्होंने उन लोगों की भी आलोचना की है जो ये अफ़वाह फैला रहे थे कि किताब का शीर्षक 'हैरी पॉटर एंड द पिलर ऑफ़ स्टोरेज' होगा.

वैसे लेखिका ने इस बात का कोई भी संकेत नहीं दिया है कि नन्हे जादूगर के रोमांचक कारनामों की किताब कब आएगी.

इस बारे में ध्यान में रखने वाली बात ये है कि चौथी और पाँचवीं किताब के बीच दो साल का अंतराल था.

पाँचवीं किताब 'द ऑर्डर ऑफ़ फ़ीनिक्स' जून 2003 में बाज़ार में आई थी और बहुत ही जल्दी बिक भी गई थी.

इस किताब का पेपरबैक संस्करण अभी नहीं आया है.

रॉलिंग ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि 'हाफ़ ब्लड प्रिंस' नाम के चरित्र का संबंध हैरी पॉटर या लॉर्ड वॉल्डरमॉर्ट से नहीं होगा.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>