BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 31 दिसंबर, 2007 को 13:03 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
तय तारीख पर हों चुनाव:विपक्ष
 
बेनज़ीर
बेनज़ीर की पार्टी पीपीपी ने कहा है कि वो चुनाव में हिस्सा लेगी
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और नवाज़ शरीफ़ के दल दोनों ने कहा है कि वे चाहते हैं कि पाकिस्तान में संसदीय चुनाव आठ जनवरी को ही हों.

बेनज़ीर भुट्टो की पार्टी पीपीपी ने कहा है कि संसदीय चुनाव को टाला न जाए.

पार्टी के अधिकारियों का कहना है कि वे चुनाव के लिए तैयार हैं और किसी तरह की देरी नहीं चाहते.

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने भी चुनाव करवाने की बात कही है. उन्होंने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि राष्ट्रपति मुशर्रफ़ को तुरंत अपने पद से हट जाना चाहिए और एकीकृत सरकार बननी देनी चाहिए.

इसके अलावा राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ के समर्थन वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग ( क्यू) पहले से ही चुनावों को तय समय पर करवाने की हिमायत करता आ रहा है.

इस्लामाबाद से बीबीसी संवाददाता शाहज़ेब जिलानी का कहना है कि जब तीन बड़ी पार्टियां चुनावों में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं तो फिर ऐसे में चुनाव आयोग के समक्ष चुनावों का टालने का कोई बड़ा कारण नहीं दिखता है.

चुनाव आयोग का फ़ैसला टला

उधर पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने फ़िलहाल इस बात पर फ़ैसला टाल दिया है कि आठ जनवरी को होने वाले चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करवाए जाएँ या नहीं.

सोमवार को चुनाव आयोग की बैठक हुई. बैठक के बाद आयोग ने कहा कि उसने पाकिस्तान के चारों प्रातों की सरकारों से रिपोर्ट माँगी है कि वो चुनाव के लिए कितनी तैयार हैं.

पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो की मौत के बाद हुई हिंसा में कई जगह मतपेटियाँ जल दी गईं. मतपत्रों की छपाई और उनके वितरण के काम में भी बाधा आई है.

चुनावों की तय तारीख़ आठ जनवरी है लेकिन एक हमले में बेनज़ीर की मौत के बाद चुनावों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

हालांकि पर्यवेक्षकों का कहना है कि जिस तरह से बेनज़ीर की दिन दहाड़े हत्या की गई है उससे पाकिस्तान के अन्य नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल उठ खड़े हुए हैं.

इस बात पर भी बहस हो रही है कि असुरक्षित माहौल में चुनावों को कैसे अंजाम दिया जाएगा.

 
 
बेनज़ीर बेनज़ीर पर विशेष
पाकिस्तान की नेता बेनज़ीर भुट्टो के निधन पर बीबीसी हिंदी की विशेष पेशकश.
 
 
ज़ुल्फ़िक़ार अली भुट्टो अभिशप्त भुट्टो परिवार
भुट्टो परिवार ने पाकिस्तानी सियासत में जितना पाया है उतना ही खोया भी है.
 
 
रावलपिंडी में बेनज़ीर की आख़िरी रैली बेनज़ीर की आख़िरी रैली
रावलपिंडी में बेनज़ीर की आख़िरी रैली में धमाके.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
बेनज़ीर का शव निकालने की पेशकश
29 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
हत्या की अंतरराष्ट्रीय जाँच की माँग
28 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>