BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
खंडूरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
 
बीसी खंडूरी
खंडूरी को 20 मार्च तक बहुमत साबित करना है
भाजपा नेता भुवनचंद खंडूरी ने गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

विधानसभा चुनावों के बाद उत्तराखंड के राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता भुवनचंद खंडूरी को सरकार बनाने का न्योता दिया था.

राज्यपाल ने खंडूरी को बहुमत साबित करने के लिए 20 मार्च तक का समय दिया है.

हालांकि मुख्यमंत्री की ताजपोशी तक का रास्ता खंडूरी के लिए आसान नहीं रहा क्योंकि भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी ने भी इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी.

जानकारों का मानना था कि जहाँ खंडूरी भाजपा आलाकमान की पसंद रहे वहीं कोश्यारी संघ की पहली पसंद थे.

हालांकि बाद में पार्टी की ओर से दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए जिन्होंने देहरादून में सभी पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई और इस तरह खंडूरी के नाम पर सहमति बन सकी.

राज्य विधानसभा की 70 सीटों में से 69 पर हुए चुनाव में भाजपा को 34 सीटें मिलीं जो बहुमत से एक कम है.

खंडूरी ने दावा किया है कि वो विधानसभा में बहुमत साबित कर देंगे. हालाँकि भाजपा ने जिन दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन का दावा किया था, उन्हें लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है.

उधर उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा सरकार को सशर्त समर्थन देने का फ़ैसला किया है. विधानसभा में इस पार्टी के तीन विधायक हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
खंडूरी को सरकार बनाने का न्योता
02 मार्च, 2007 | भारत और पड़ोस
भाजपा नेता खंडूरी ने दावा पेश किया
01 मार्च, 2007 | भारत और पड़ोस
पंजाब-बादल, मणिपुर-इबोबी, उत्तराखंड-?
28 फ़रवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
सपना देखने वाले तो हाशिए पर चले गए
20 फ़रवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>