BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 28 जनवरी, 2007 को 14:48 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
असम में बम हमला, तीन घायल
 
चौकसी करता जवान
असम में सेना और पुलिस ने अल्फ़ा के ख़िलाफ़ व्यापक अभियान चलाया है
भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम के डूमडुमा में हुए एक बम हमले में दो हिंदीभाषी व्यापारी और एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

पुलिस का कहना है कि यूनाइटेड लिबरेशन फ़्रंट ऑफ़ असम यानी अल्फ़ा के अलगाववादियों ने डूमडुमा के निकट एक ट्रक पर बम से हमला किया.

एक अन्य घटना में संदिग्ध अलगाववादियों ने उत्तरी असम के सोनारी कस्बे में एक असमी छात्र नेता की भी हत्या कर दी.

अल्फ़ा के तीन सशस्त्र अलगाववादियों ने हाल ही में सत्तारूढ़ पार्टी काँग्रेस के नेताओं को निशाना बनाया था और डिब्रूगढ़ ज़िले के तरानी सचानी ग्राम परिषद के प्रमुख चन्द्र चेतिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

अल्फ़ा का कहना है कि उसके ख़िलाफ़ जारी सैन्य अभियान ख़त्म होने तक इस तरह के हमले जारी रहेंगे.

पिछले वर्ष सितंबर में अल्फ़ा और केंद्र सरकार के बीच शांति वार्ता टूटने के बाद से ही राज्य में हिंसा में तेज़ी आई है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
कांग्रेस के एक और नेता की हत्या
24 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
असम में हिंसा, 48 लोग मारे गए
06 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
असम में फिर हिंसा, एक की मौत
19 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
'अल्फ़ा हिंसा छोड़े तो बातचीत संभव'
12 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>