BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 25 सितंबर, 2006 को 02:03 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'श्रीलंका में 70 तमिल विद्रोही मारे गए'
 
विद्रोही
श्रीलंका में सेना और विद्रोहियों के बीच पिछले कुछ महीनों में संघर्ष तेज़ हुआ है
श्रीलंका की नौसेना का कहना है कि उसने तमिल विद्रोहियों के 11 नावों को नष्ट कर दिया है जिसमें कम से कम 70 तमिल विद्रोही मारे गए हैं.

नौसेना के मुताबिक त्रिंकोमली बंदरगाह से 80 किलोमीटर दूर समुद्र में विद्रोहियों यानी एलटीटीई के साथ पाँच घंटे तक समुद्री संघर्ष चला.

इस संघर्ष में पाँच नौसेनिकों के भी घायल होने की ख़बर है.

नौसेना ने एलटीटीई के 25 नावों को निशाना बनाया जिनमें कम से कम 11 डूब गए और दो में आग लग गई.

 इस हमले में उनके (विद्रोहियों के) 11 नाव डूब गए और लगभग 70 विद्रोही मारे गए
 
पुलिस प्रमुख पर्सी परेरा

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक एलटीटीई के पोतों को दक्षिणी दिशा में बढ़ता देख पहले उन पर हवाई हमला किया गया, फिर नौसेना के जहाज आगे बढ़े.

पुलिस प्रमुख पर्सी परेरा ने कहा, "इस हमले में उनके (विद्रोहियों के) 11 नाव डूब गए और लगभग 70 विद्रोही मारे गए."

उनका कहना है कि हमले में एलटीटीई का एक वरिष्ठ नौसैनिक कमांडर भी मारा गया है.

नौसेना के मुताबिक विद्रोहियों के नाव हथियारों से भरे हुए थे. हालाँकि अभी तक एलटीटीई की ओर से इस संघर्ष की पुष्टि नहीं हुई है.

ग़ौरतलब है कि दो हफ़्ते पहले ही दोनों पक्षों में नार्वे की राजधानी ओस्लो में बातचीत शुरु करने पर सहमति बनी थी.

श्रीलंका में पिछले 20 वर्षों से आंतरिक संघर्ष चल रहा है. वर्ष 2002 में वहाँ की सरकार और एलटीटीई के बीच संघर्षविराम समझौता हुआ था.

दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता का सिलसिला इस वर्ष जुलाई में टूट गया और एक बार फिर कई मोर्चों पर लड़ाई शुरु हो गई.

इस संघर्ष में इस वर्ष सैंकड़ों लोग मारे गए हैं और हज़ारों विस्थापित हुए हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
एलटीटीई हमले में चार जवान मारे गए
19 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
श्रीलंका सरकार का सहमति से इनकार
12 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
एलटीटीई को पीछे धकेलने का दावा
11 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सामपुर पर पकड़ मज़बूत करने का दावा
05 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>