BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 28 अप्रैल, 2005 को 10:59 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
जापान के प्रधानमंत्री कोईज़ुमी भारत पहुँचे
 
जापान के प्रधानमंत्री कोइज़ुमी
जापान और भारत के बीच रिश्ते प्रगाढ़ होने की उम्मीद है
जापान के प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइज़ुमी गुरुवार की रात तीन दिवसीय भारत यात्रा पर पहुँचे हैं.

माना जा रहा है कि कोइज़ुमी की इस यात्रा के दौरान व्यापार बढ़ाने और दोनों देशों के रिश्तों को मज़बूत करने पर ज़ोर रहेगा.

कोइज़ुमी भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से मुलाक़ात करेंगे.

दोनों देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता के लिए एक दूसरे का समर्थन करेंगे.

भारत, जापान, जर्मनी और ब्राज़ील ने संयुक्त रूप से सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता के लिए अपना दावा पेश किया था.

जापान के राजदूत यासुकुनी इनोकी ने पत्रकारों को बताया कि कोइज़ुमी की इस यात्रा के दौरान भारत और जापान के बीच एक साझा बयान जारी किए जाने की संभावना है.

इसके अलावा आठ और समझौतों पर भी हस्ताक्षर हो सकते हैं.

कोइज़ुमी शुक्रवार को भारतीय वाणिज्य मंत्री कमलनाथ और उद्योग जगत के प्रमुख लोगों से मिलेंगे.

जापान अमेरिका, मारिशस और ब्रिटेन के बाद चौथा सबसे बड़ा निवेशक है. इनमें नई दिल्ली की मेट्रो रेल परियोजना प्रमुख है.

मई, 1998 में परमाणु विस्फोट के बाद भारत और जापान के रिश्ते तल्ख़ हो गए थे. लेकिन 2001 में पाबंदियाँ हटाए जाने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में सुधार आया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>