एग्ज़िट पोल: मोदी का जादू कायम

मुंबई में भाजपा का चुनाव प्रचार

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद कराए गए सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई गई है.

दोनों ही राज्यों में सत्तारूढ़ कांग्रेस को एग्जिट पोल के नतीजों में तीसरा स्थान मिलता दिखाया गया है.

इन सर्वेक्षणों के मुताबिक़ सीटों के मामले में महाराष्ट्र में शिव सेना और हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को दूसरे नंबर रहेगा.

अनुमानित नतीजे

एग्जिट पोल करने वाली कंपनी सी वोटर के मुताबिक़ महाराष्ट्र में भाजपा को 129, शिवसेना को 56, कांग्रेस को 43, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 62, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को 12 और अन्य को 38 सीटें मिलती दिखाई गई हैं.

वहीं नील्सन के मुताबिक़ महाराष्ट्र में को 144, शिवसेना को 77, कांग्रेस को 30, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 29, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को तीन और अन्य को 5 सीटें मिल सकती हैं.

टुडे चाणक्य ने अपने एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा को 151, शिवसेना को 71, कांग्रेस को 27, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 28 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को 11 सीटें मिल सकती हैं.

निवर्तमान महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस की 82, राकांपा की 62, भाजपा की 47, शिवसेना की 45, मनसे की 12 और अन्य की 38 सीटें हैं.

हरियाणा का दंगल

वहीं के लिए किए गए सी वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को 37, इनेलो को 28, कांग्रेस को 15, हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजका) को छह और अन्य को चार सीटें मिल सकती हैं.

निल्सन के मुताबिक़ हरियाणा में भाजपा को 54, इनेलो को 22, कांग्रेस को 10, हजका को दो और अन्य को दो सीटें मलती दिखाई गई हैं.

हरियाणा में मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता

इमेज स्रोत, PTI

हरियाणा में टुडे चाणक्य ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 52, इनेलो को 23, कांग्रेस को 10 और अन्य को पांच सीटें दी हैं.

निवर्तमान हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस की 40, इनेलो की 31, हजका की छह, भाजपा की चार और अन्य की नौ सीटें हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>