BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 22 नवंबर, 2005 को 02:04 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
डेढ़ दशक के लालूराज का अंत
 
बिहार
नीतीश कुमार को चुनावों के दौरान ही एनडीए ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घाषित किया था
बिहार विधानसभा चुनाव के अब तक घोषित परिणामों के अनुसार एनडीए ने सरकार बनाने के लिए ज़रुरी बहुमत हासिल कर लिया है.

बिहार में पिछले 15 वर्षों से शासन कर रहे आरजेडी गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है.

घोषित परिणामों के अनुसार जेडीयू और भाजपा का गठबंधन एनडीए को 142 सीटें मिली हैं. जबकि आरजेडी गठबंधन को 65 सीटें मिली हैं.

पिछले चुनावों में किंगमेकर की भूमिका में उभरे रामविलास पासवान की पार्टी 14 सीटों पर सिमट गई है तो अन्य को 22 सीटें मिली हैं.

चुनाव के पहले एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रुप में प्रचारित नीतीश कुमार ने कहा है कि यह बिहार में कुशासन के ख़िलाफ़ वोट है.

जबकि पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार की जनता झाँसे में आ गई.

छह महीने में दूसरी बार हुए चुनाव के परिणामों ने पंद्रह साल के आरजेडी गठबंधन के शासन को ख़त्म कर दिया है.

चार चरणों में हुए चुनावों में कुल 47 प्रतिशत लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया था.

चुनाव आयोग ने गड़बड़ी रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पहली बार मतगणना की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की.

 
 
66बिहार चुनाव विशेष
बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी ख़बरें, तस्वीरें, रिपोर्टें और विश्लेषण.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
बिहार में 15 सीटों के लिए मतदान
16 नवंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
जहानाबाद में अराजकता और तनाव
15 नवंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक निलंबित
15 नवंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
जेल पर माओवादी हमला, पाँच की मौत
14 नवंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
बिहार पर छाई राजनीतिक धुंध
02 नवंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
बड़े राजनीतिक दलों का छोटा गणित
21 अक्तूबर, 2005 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>